एक्सीडेंट के जुर्म मे पुलिस कस्टडी मे बकरी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_48.html
Ghazipur । अभी तक आप सभी ने पुलिस के कस्टडी मे अपराधी और बदमाशो को देखा होगा। लेकिन आज आपको यह जानकर हैरान होना पडेगा की उ0प्र0 की पुलिस अब अपराधियो के बजाय जानवारो को अपने कस्टडी मे ले रही है। जी हां शनिवार दोपहर मे एक महिला कांस्टेबल जो अपने थाने से डयुटी कर वापस महिला थाना रिपोट करने जा रही थी की कचहरी परिसर से गुजरते समय उसके स्कुटी के सामने एक बकरी आ गई। और कांस्टेबल संभल नही पाई और गिर गई। जिससे उसको चोट लग गई। जिसके बाद वो उठी और पहले उसने बकरी को पकडा और फिर उसने कोतवाली को इसकी सुचना दिया। कोतवाली पुलिस आई और उस कांस्टेबल के साथ बकरी को भी गाडी मे बैठा थाने ले गई। और फिर उसे जीप से उतार कोतवाली परिसर के खंभे से बांध दिया और महिला कांस्टेबल को जिला अस्पताल भेजा जहां उसका ईलाज हुआ।

