aajtaktimes

गांधी जी ने सर्वोदय का सिद्धान्त दिया : DM जौनपुर

जौनपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जयन्ती पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी द्वय उमाकान्त त्रिपाठी, राम सिंह, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर रमाकान्त वर्मा, ज्योति मौर्या ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रम्ह देव वर्मा को माल्यार्पण कर उन्हे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के आदर्श एंव मूल्यों पर चलकर ही शान्ति एवं अमन की प्राप्ति की जा सकती है। स्वालंबन और स्वराज को ही ग्रामपंचायतों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं जैसे लोहिया आवास, इन्दिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास आदि के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबो को सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा हैै। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में महात्मा गांधी को एक राजनैतिक नेता के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है जबकि उन्होंने देश स्वतन्त्र कराने में अहम योगदान दिया। गीता में कहा गया है कि आत्मा अमर है एक शरीर छोडकर दुसरे शरीर में चली जाती है। गांधी जी ने सर्वोदय का सिद्धान्त दिया। गांधी जी के द्वारा दिये गये शान्ति के सन्देश को आज मंथन करने की आवश्यकता है। सत्य और अहिंसा से ही स्वयं के जीवन में बदलाव लाने की आवश्यकता है। अहिंसा के दर्शन में ही सत्य का दर्शन पाया जाता है। मानसिक अहिंसा से उसके उत्थान में व्यवधान नही करना चाहिए। अपने अंदर के ईश्वर को पहचानने की आवश्यकता है। रामराज्य की कल्पना भी मानव के प्रति प्रेम करना सिखाती है। ग्राम स्तर पर ही राम राज्य की स्थापना हो सकता है। उन्हांेने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों की सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया तथा जय जवान जय किसान के नारे के बारे में बताया कि अपने व्यक्तित्व एवं आदर्शों से देश में किसानों और जवानों के लिए जनता में उनके प्रति आदर की भावना बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके पूर्व जनक कुमारी इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके सिद्वान्तों के चलते ही वे आज मूलभूत मे जीवित है। अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि ग्राम्य विकास, शिल्प कुटीर उद्योग, सत्य एवं अहिंसा का जो पाठ उनके द्वारा पढाया गया है उनके मार्ग पर चलकर ही हम शान्ति की ओर अग्रसर हो सकते है। आज उनके बताये हुए आदर्शो को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, ओमप्रकाश यादव, आदि ने गांधी जी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डीआईओएस भाष्कर मिश्र, डूडा अधिकारी एम0पी0 सिंह, प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला मनोरंजन अधिकारी शेषमण्डी यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी के0के0 त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्टेªट ने गांधी चौराहा पर स्थित गांधी जी, अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किये।
          प्रातः 6-7 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में धीमी गति साइकिल रेस का आयोजन किया जायेगा। 10 बजे जिला कारागार में खेल कूद एवं कैदियों को फल आदि का वितरण तथा महात्मागांधी जी एवं मद्य निषेध पर गोष्ठी आयोजित की गयी। 9 बजे मो0 नईगंज मलिन बस्ती में साफ-सफाई/सांस्कृतिक कार्यक्रम/स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार तहसील एवं ब्लाक तथा ग्रामस्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Related

UP 474913041143634452

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item