रांची से पटना आ रही बस पलटी, शिक्षक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_75.html
पटना (एएनएस ) ।बिहार में पटना जिले के खुसरुपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी बस के पलट जाने से एक अवकाश प्राप्त शिक्षक की दबकर मौत हो गयी जबकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आयी ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रांची से यात्रियों को लेकर पटना जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर फोर लेन पर पटौना गांव के निकट सड़क किनारे पलट गयी । दुर्घटना में पटौना गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक उमाशंकर प्रसाद (65) की मौके पर ही दबकर मौत हो गयी । बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आयी है ।