जौनपुर। बीते 14 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले मातृत्व सप्ताह की मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यवाही समीक्षा की गयी। इस मौके पर अस्पताल में प्रसव कराने, प्रसव के बाद बच्चे को स्तनपान कराने, आंगनवाड़ी केन्द्र पर एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी द्वारा गर्भवती महिलाओं को एमसीपी कार्ड सहित 8 बिन्दुओं पर सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारी सूचना को अवश्य अपने साथ लाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि कुल 4342 गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य के सापेक्ष 4482 रहा। विकास खण्डों में कुल 150 महिलाएं हाई रिस्क गर्भवती जांच में पायी गयीं। इसी प्रकार आधार कार्ड 2849 तथा बैंक खाता 2714 का खोला गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।