कम्प्यूटर सेण्टर का भाजपा नेता ने किया उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_55.html
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के शेखपुर में खुले प्रताप कम्प्यूटर सेण्टर एण्ड जॉब वर्क का उद्घाटन रविवार को युवा भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित करके उन्होंने धन, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि होने की कामना किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच उन्होंने कहा कि आज का युग कम्प्यूटर का है। आज लोग सारी सुविधा नेट पर पा जाते हैं जिससे सारा काम आसान हो जाता है। इस अवसर पर रोमी श्रीवास्तव, ज्ञानेश श्रीवास्तव, भूपेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आनन्द, सूरज, उमा मौजूद रहे।

