aajtaktimes

कूर्मि क्षत्रिय महासभा की जनपद शाखा का चुनाव सम्पन्न


जौनपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की जनपद इकाई का चुनाव प्रान्तीय मंत्री हुबराज सिंह पूर्व प्रधानाचार्य की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी का दायित्व रमाकांत पटेल एडवोकेट ने निभाया जहां सर्वसम्मत से शोभनाथ पटेल एडवोकेट संरक्षक व रामचन्द्र पटेल अध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा लालता प्रसाद पटेल, छोटे लाल पटेल, विनय प्रकाश वर्मा व छोटे लाल पटेल उपाध्यक्ष, शरद पटेल महामंत्री, राजनाथ पटेल संयुक्त मंत्री, शेष नारायण पटेल संगठन मंत्री, दीपक पटेल कोषाध्यक्ष, अभिषेक पटेल मीडिया प्रभारी और सालिक राम पटेल आडिटर चुने गये। साथ ही संरक्षक सदस्य के रूप में शारदा प्रसाद पटेल व राजदेव पटेल का चुनाव हुआ। अन्त में मड़ियाहूं में अखण्ड भारत के निर्माता भारत रत्न लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के अनावरण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को बुलाने के लिये तय किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद पटेल ने किया। इस अवसर पर देवानन्द, अरविन्द, पन्ना लाल, बृजेश, लवकुश, मातादीन, मुंशी राम, स्वामीनाथ, राम लोचन, राजकुमार, अजय उपस्थित रहे। अन्त में केराकत तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पटेल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

Related

UP 5960240162787831424

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item