जौनपुर। यूपी मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद शाखा का अधिवेशन एवं चुनाव 20 अक्टूबर दिन गुरूवार को प्रातः 10 बजे से सुनिश्चित हुआ है। इस आशय की जानकारी कर्मचारी नेता रामकेश यादव एवं संतोष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से देते हुये बताया कि यह आयोजन टीबी अस्पताल परिसर में होगा जहां एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रान्तीय महामंत्री कुंवर हीरेश सरन सक्सेना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरूष अस्पताल डा. सुरेन्द्र पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला अस्पताल डा. लिली श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कर्मचारीद्वय ने साथियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अधिवेशन और चुनाव को सम्पन्न कराने की अपील किया है।