aajtaktimes

इंसानियत शर्मसार: पि‍ता को कंधे पर लाया अस्‍पताल, बेटे की गोद में बूढ़े पिता की मौत


प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही की एक और घटना में युवक द्वारा अपने बुजुर्ग पिता को गोद में लेकर अस्पताल जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रतापगढ़ जिले के आसनपुर कन्हाई थाना क्षेत्र में रहने वाला बबलू अपने पिता अफजल (65) को अस्पताल ले जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू के पाण्डेय ने कहा कि अफजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया था। उसे सांस की तकलीफ थी। उन्होंने कहा कि अफजल को आज सुबह छुट्टी दे दी गई लेकिन घर ले जाते समय उसकी हालत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे फिर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। एंबुलेंस आने में चूंकि कुछ समय लगा तो बेटा उन्हें खुद ही जिला अस्पताल ले गया लेकिन अफजल की रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकीय लापरवाही की बात से इंकार करते हुए पाण्डेय ने कहा कि बेटे ने अब तक कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।

Related

UP 4117218817860412807

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item