aajtaktimes

2017 विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ भी कर सकते हैं PM मोदी: मायावती


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी लखनऊ आकर दशहरा मनाने को ‘राजनीतिक स्वार्थ’ करार दिया और कहा कि भाजपा को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

मायावती ने यहां बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली में कहा कि उरी के शहीद जवानों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है लेकिन प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ में ही दशहरा मनाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इसी स्वार्थ में वह (मोदी) दीवाली भी उत्तर प्रदेश में आकर मनाएं। 18 जवानों की शहादत के सम्मान में उनके परिवार वालों के दुख को अपना समझकर इस बार भाजपा के लोगों को अपना दशहरा और दीवाली धूमधाम से मनाने की बजाय संजीदगी और सादगी से मनाना चाहिए था।

मायावती ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते ही भाजपा अपने राष्ट्रीय नेताओं, विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी को यहां लखनऊ के दशहरे के धार्मिक मेले में ले जाने को मजबूर हुई ताकि ये नेता भीड़ में अपनी पार्टी व सरकार की कुछ बातें धर्म की आड़ में रख सकें। भाजपा को धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि मोदी 11 अक्तूबर को लखनऊ के एेतिहासिक एेशबाग रामलीला मैदान में होने वाले दशहरा मेला में शामिल होंगे। इसे लेकर बसपा सहित भाजपा के विरोधी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मोदी के आगमन को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा है। मायावती ने न सिर्फ मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बल्कि प्रदेश की सत्ताधारी सपा एवं कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।



Related

UP 7527239966431991690

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item