दशहरा के मौके पर वाघा बॉर्डर की झांकी निकलेगी भाग्योदय संस्था
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_132.html
जौनपुर । हिन्दू मुस्लिम एकता और गंगा जमुनी तहज़ीब की प्रतीक भाग्योदय संस्था खालिसपुर द्वारा दशहरा के मौके पर बाघा बार्डर गेट झांकी निकालने की तैयारी जोरो पर है ।
भाग्योदय संस्था खालिसपुर द्वारा हाल ही में हुये सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता को लेकर बाघा बार्डर
गेट की भव्य झांकी निकाली जायेगी जिसकी तैयारी बड़े जोरो शोरो से चल रही है इस भव्य बाघा बार्डर
गेट की झांकी के निर्माण के लिये बाहर से कारीगर बुलाये गये है दशहरे के शुभ अवसर पर इस भव्य
झांकी को निकला जायेगा | भाग्योदय संस्था खालिसपुर के अध्यक्ष विकास मौर्या , कोषाध्यक्ष अरुण मौर्या
वरिष्ठ सदस्य प्रभाष मौर्य एवं मुन्नू मौर्या ने बताया कि इस भव्य झांकी के निर्माण के लिए बाहर से कारीगर आये है ।

