aajtaktimes

लायनेस क्लब शाहगंज ने गरीब महिलाओं में बांटी साड़ी



जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन समाज के उन लोगों को वस्त्र वितरण किया जिन्हें वास्तव में आवश्यकता है। क्लब की महिला शाखा लायनेस ने शाहगंज के 50 महिलाओं को साड़ी दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल रहे जिन्होंने एक महिला को साड़ी भेंट करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन ला. मनोज पाण्डेय ने किया तो आये लागों के प्रति आभार लायनेस अध्यक्ष गीता जायसवाल ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर ला. अरूण पाण्डेय, संजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, डा. एसएल गुप्ता, डा. ज्ञानचन्द चित्रवंशी, डा. डीके गुप्ता, मो. अब्बास, रविन्द्र जायसवाल, पूनम गुप्ता, गीता ’मुन्नी’, आश्व गुप्ता, सीमा गुप्ता, कामिनी पाण्डेय, सुमन जायसवाल, नीलम जायसवाल, अलका गुप्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 1763976784764396949

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item