aajtaktimes

सीडीओ ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक


जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों, डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना की विभागवार समीक्षा हुई जहां सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। इस मौके पर श्री श्रीवास्तव ने हौसला पोषण योजना में डीपीओ पवन यादव को प्रगति लाने का निर्देश देते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सामाजिक पोषटिक आहार योजना में सप्ताह में एक दिन करवाने तथा बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र को विद्यालयों के निर्माण कार्य एवं नरहन भूमि विवाद को शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश देते हुये परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी को लोहिया आवास, इन्दिरा आवास एवं स्वच्छ शौचालय के कार्य में शत-प्रतिशत प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में श्री श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुये शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार को दिया। साथ ही कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एलएनडी कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये विद्युतीकरण की जाच करायें जिसमें विद्युत पोल गांव में विद्युतीकरण की दर्शायी गयी संख्या में काफी अन्तर पाया गया है। अधिशासी अभियंता आरईएस एके द्विवेदी ने बताया कि लोहिया पार्क के लिये 22 लाख रूपया प्राप्त हुआ है जिस पर सीडीओ ने आधार कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि में सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई उमाकान्त तिवारी ने बताया कि निःशुल्क बोरिंग का कार्य 79 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। एनआरएलएम कमलेश सोनी ने बताया कि लोहिया गांव में मात्र दो गांव को संतृप्त करना अवशेष है। उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय ने बताया कि 284 तालाब पूर्ण कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि 85 नये हैण्डपम्प व 308 रिबोर कराया गया है। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने 50 लाख रूपये से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर आईएएस शिव शरणप्पा, जिला विकास अधिकारी दयाराम, डिप्टी कलेक्टर ज्योति मौर्या, आरके विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत एससी सोनोदिया, बीडी गुप्त सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 8247007468435542835

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item