aajtaktimes

जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत सत्य की हैः मानिक चन्द्र

जौनपुर। संत-महापुरूष यही जिक्र करते हैं कि जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत सत्य की है। सत्य इसी पारब्रम्ह-परमात्मा निराकार को कहा जाता है। यही वह परमसत्ता है जो एक रस रहने वाली है। उक्त उद्गार मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कसेरू चौराहे पर महात्मा राजेश गुप्ता द्वारा आयोजित वार्षिक निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह का सम्बोधित करते हुये ज्ञान प्रचारक मानिक चन्द्र तिवारी ने व्यक्त किया। मंच का संचालन राजीव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर श्याम लाल साहू, अमृत लाल गुप्ता, बनारसी दास, डिप्टी अली, चंचल जी, पुष्पा, विष्णु गुप्ता, लालचन्द, शिव नारायण श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। अन्त में आयोजनकर्ता राजेश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

UP 2370318448243373609

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item