aajtaktimes

महान उपन्यासकार के जन्म शताब्दी वर्ष पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। जनपद हिन्दी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले महान उपन्यासकार अमृत लाल नागर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गोष्ठी हुई जहां सर्वप्रथम डा. सुनील विक्रम सिंह ने उनके कथा व साहित्य पर व्याख्यान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेमचन्द के बाद यदि कुछ उपन्यासकारों का नाम लिया जाय तो उसमें नागर जी का नाम अग्रगण्य रहेगा। इसके अलावा डा. धीरेन्द्र पटेल, ओम प्रकाश मिश्र, रामजीत मिश्र, अजय कुमार, डा. अजय विक्रम सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने श्री नागर की महान उपन्यासांे के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि नागर जी की शैली बड़ी रोचक है। एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में गिरीश श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, लाल प्रकाश राही, डा. आशुतोष उपाध्याय, योगेन्द्र प्रताप मौर्य, राजेश कुमार के अलावा तमाम साहित्यकार, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 517623245050390717

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item