कलेक्टेªट में आयोजित हुई विधिक साक्षरता शिविर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_87.html
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर के सौजन्य से कलेक्टेªट सभागार में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नन्द लाल के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकता दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार पालीवाल की अध्यक्षता व लालबहादुर राम पूर्व अध्यक्ष जिला उपभोक्ता प्रतितोषण मंच के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के अधिकार, सहायता जैसे विषय पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला गया। वृद्धों की समस्याओं के निदान पर भी वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। साक्षरता शिविर में डॉ.विमला सिंह,आनन्द प्रेमधन, अनिल सोनकर, राजपति त्रिपाठी, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. दिलीप कुमार सिंह ने किया। उक्त जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार पालीवाल ने दी है।
