मोहर्रम की पहली तारीख को मजलिस का हुआ आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_24.html
जौनपुर। माह-ए-मोहर्रम की पहली तारीख को फजिर की नमाज के बाद से मजलिस मातमों का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के सदर इमामबाड़ा, जौनपुर अजादारी कौसिंल के कार्यालय, नकी फाटक, कटघरा, सदर चुंगी, उर्दू बाजार, बलुआ घाट, सिपाह, पोस्तीखाना, बड़ी मस्जिद, मखदूम शाह अढ़न, कल्लू का इमामबाड़ा, चहारसू का इमामबाड़ा, चहारसू स्थित मस्जिद से ‘या हुसैन’ की सदा आने लगी। इसी क्रम में मखदूम शाह अढ़न पर स्थित शेख नुरूल हसन मेमोरियल सोसायटी कार्यालय पर मजलिस का आयोजन हुआ। इस मौके पर सोजखानी सिराज साहब व उनके साथियों ने की जिसके बाद जाकिरे अहलेबैत डा. अबरार हुसैन ने मजलिस को खेताब फरमाया। मजलिस में अंजुमन कासिमिया चहारसू के साहेबेबयाज नईम हैदर व उनके साथियों ने देखकर चांद मोहर्रम का बहाये आंसू.. नौहे को सुनकर उपस्थित जनसमूह के आंखों में आंसू आ गये। इस अवसर पर शेख हसीन अहमद, शेख नेहाल अहमद, हादी हसन, नेयाज हैदर, वसीम हैदर, मो. मुस्लिम हीरा, नासिर, जाफर अब्बास, शिराज, अकील, सोनी मौजूद रहे।
