aajtaktimes

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की बनी रणनीति


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने आगामी 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये जिले के सभी राजस्व सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति बनायी। इस मौके पर सभी उपजिलाधिकारियों को कुल 15000 वादों के निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही सभी तहसीलों में लम्बित खतौनी की नकल हेतु 5-5 सौ निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार पका 11 के वाद, धारा 34, प्रपत्र 23, 107, 16 के वादों का लक्ष्य निर्धारित करते हुये उसकी सूची 3 नवम्बर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परिवहन अधिकारीद्वय को 2-2 हजार प्रकरण के निस्तारण करने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे द्वारा 300 वादों का निस्तारण किया जायेगा। इसी प्रकार सभी पीठासीन अधिकारियों (राजस्व एवं चकबन्दी) को 3-3 सौ वाद निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर आरके पटेल, शाहगंज रामसकल मौर्या, बदलापुर ममता मालवीय के अलावा तमाम सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

UP 824533995844130504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item