जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के अराध्य हैं। पूरी दुनिया का लेखा-जोखा रखते हैं। उनके पूजन करने से अभिष्ठ फल प्राप्त होता है। उक्त बातें संस्थाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कायस्थ महासभा की बैठक को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि इस पूजन व सम्मान के कार्यक्रम में जनपद के सभी कायस्थ सिद्धार्थ उपवन में सपरिवार आमंत्रित हैं। महासचिव सुरेश अस्थाना ने कार्यक्रम की रूप-रेखा विस्तार से रखते हुये अपना एजेण्डा बताया जिसमें उपस्थित सभी कायस्थ ने सहमति जताते हुये पूजन को सफल बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम को रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य ने चित्रगुप्त पूजन पर अपना विचार रखा। अन्त में कार्यक्रम संयोजक श्याम रतन श्रीवास्तव ने आभार जताया। इस अवसर पर अजय आनन्द, आनन्द मोहन, जय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, प्रमोद दादा, सुभाष चन्द्र, किरन श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, अमित निगम, राजन स्वरूप वर्मा, दयाशंकर निगम के अलावा तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया।