aajtaktimes

धनवन्तरि पर लोगों ने घर-गृहस्थी की खरीददारी


जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली रविवार को मनाया जायेगा लेकिन इसी से सम्बन्धित धनवन्तरि की पूजा का प्रचलन है। इस पूजा की मान्यता है कि लोगों को सामर्थ्य के अनुसार घर-गृहस्थी का सामान अवश्य खरीदना चाहिये। इसी के चलते शुक्रवार को नगर में बर्तन, सोने-चांदी, कपड़े आदि की दुकानें सजीं जहां खरीददारों की काफी भीड़ उमड़ी। देखा गया कि जहां आभूषणों की दुकानों पर लोगों ने सोने-चांदी का जेवर खरीदा तो बर्तन की दुकानों से लोगों ने थाली, कूकर, गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य बर्तनों की खरीददारी की। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित सामग्रियों की दुकानों पर लोग, विशेषकर महिलाओं की काफी भीड़ रही। सुबह से शुरू हुई खरीददारी देर रात तक होती रही जिसके चलते पूरे नगर भर में जाम की भी स्थिति बनी रही।


Related

UP 5801719656274594168

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item