aajtaktimes

शरीयत में दखल अंदाज़ी बर्दाश्त नहीं : मुनकाद अली


जौनपुर । सपा सरकार ने मुस्लिमों को ठगने का काम किया है। हमारे वोट को लेकर अपना काम करते रहे और कोई सुविधा नहीं दी। इसी तरह कांग्रेस ने आजादी के बाद से लगातार शोषण किया। समाज में गैर बराबरी के कारण ही विकास असंतुलित है। इसलिए बसपा सर्व समाज की बात करती है। यह बातें मंगलवार को बसपा के राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने शिया कालेज में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं से कही ।
मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम कार्यकर्ताओं के लिए बैठक का आयोजन किया गया। मुनकाद अली ने कहा कि बसपा के कार्यकाल में सर्वजन का विकास हुआ था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब हमारी शरीयत में भी दखल अंदाज़ी कर रही है जो नाकाबिले बर्दाश्त है । इसका जवाब मुसलमान विधानसभा चुनाव में ज़रूर देगे । उन्होंने मुसलमानों से एकजुट होकर बसपा का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि मुसलमानों का भविष्य बसपा में ही है क्योंकि बसपा ने ही मुस्लिम हितों के लिए कार्य किये है । इस मौके पर सदर विधानसभा प्रत्याशी  दिनेश टण्डन , बसपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद हसन तनवीर , मिडिया प्रभारी जावेद सुल्तान , जाफर हसन जाफरी सहित हज़ारो की तादात में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे ।

Related

UP 6681257615955287927

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item