aajtaktimes

बसपा सांसद मुनकाद अली ने धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन से किया मुलाकात


जौनपुर । प्रदेश के बदलते सियासी समीकरण को देखते हुए सभी सियासी दल मुस्लिम मतों को अपने पक्ष में करने के लिए जुट गए है । मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के कई मंडलो के जोनल कोआर्डिनेटर राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी से मुलाकात की । सांसद मुनकाद अली ने मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी से लगभग आधे घंटे की मुलाकात में कई मुद्दों पर वार्ता किया । सांसद मुनकाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने मुसलमानों के हित के लिए जितना काम किया है वो अन्य किसी दल ने नहीं किया । मुनकाद अली ने मौलाना से कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती मुस्लिम समुदाय के हित के लिए काफी गंभीर है । और आने वाले समय में जो कार्य अभी तक नहीं हुआ है उसको अमली जामा पहनाएगी । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब शरीयत में भी दखल अंदाज़ी कर रही है जो नाकाबिले बर्दाश्त है ।
इस मौके पर बसपा के सदर विधानसभा प्रत्याशी दिनेश टण्डन , मल्हनी के प्रत्याशी विवेक यादव , बसपा नेता मोहम्मद हसन तनवीर , बसपा के मीडिया प्रभारी मिर्ज़ा जावेद सुल्तान , शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , हाजी असगर ज़ैदी , मोहम्मद मुस्तफा शम्शी आदि मौजूद रहे ।

Related

UP 7272221429764453630

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item