
जौनपुर। जनपद के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सिंगरामऊ में स्थित राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में आयोजित बूथ सम्मेलन में भाग लेने के लिये जा रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति त्रिपाठी का रास्ते में भाजपा नेता संजय सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। सैकड़ों नौजवान कार्यकर्ताओं ने बदलापुर डाक बंगला के पास स्थित हाईवे पर श्री त्रिपाठी को माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा सहित डा. रमापति त्रिपाठी व संजय सिंह जिंदाबाद के नारे से आस-पास का क्षेत्र गूंज उठा। काफिले के साथ चल रहे श्री त्रिपाठी नौजवान कार्यकर्ताओं के हुजुम को देखकर रुक गये। जैसे ही वे अपने वाहन से बाहर आये, नौजवानों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपाइयों के उत्साह से यह साबित होता है कि जिले में भाजपा के पक्ष में चुनावी बयार चल रही है। हर हाल तमें सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। संजय सिंह के नेतृत्व में श्री त्रिपाठी का स्वागत करने वालों में दीपक सिंह, प्रशांत शुक्ला, विजय सिंह, मनीष यादव, बलवंत सिंह, बृजेश यादव, नीरद दूबे, उदयभान सिंह, साहब लाल पाण्डेय, अंकित तिवारी, लालजी यादव, संगम मौर्या, विनोद पाण्डेय, हरिशंकर मौर्या, चन्द्र प्रकाश तिवारी, प्रभात शुक्ला के अलावा सैकड़ों नौजवान भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रहे।