aajtaktimes

शैलेन्द्र यादव युवा महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत


जौनपुर। अखिल भारतीय युवा यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने शैलेन्द्र यादव को युवा महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया एवं नियुक्ति पत्र सौंपा। श्री यादव जिले के सुजानगंज स्थित रमदेइया गांव के निवासी तथा शिक्षक हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यदुवंशी ने कहा कि शैलेन्द्र यादव की समाज के प्रति कर्मठता व ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि समाज के प्रति सदैव संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर शैलेन्द्र यादव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका मैं सदैव निर्वहन करूंगा। कार्यक्रम अवसर पर विजय चन्द यादव, यादवेन्द्र यादव, संतोष यादव, ब्रह्मशील, अमित यादव, वेद प्रकाश सिंह यादव, राजेश यादव, प्रकाश चन्द्र यादव, उमेश चन्द्र यादव, राकेश चन्द्र यादव, विजय यादव, अवधेश, अशोक कुमार, सूर्य सिंह, विनय यादव, राजेन्द्र प्रताप यादव, सत्येन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 5471374378539668377

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item