ईपीडीएस के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_66.html
जौनपुर। कलेक्टेªट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 की ईपीडीएस ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि कार्मिकों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा। डेटाबेस तैयार करने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उमाशंकर वर्मा ने चलचित्र के माध्यम से प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पत्र एवं प्रारूप सभी अधिकारियों को उपलब्ध कराया तथा शीघ्र ही भरकर उसे उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) के सहयोग से राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा सरकारी विभागों, सरकारी व राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा अन्य सरकारी उपक्रमों की सूची तैयार की जायेगी। जनपदों के प्रभारी अधिकारी कार्मिक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई विभाग मास्टर डाटा में सम्मलित होने से नहीं छूटा है। यदि छूटा है तो उसे एनआईसी लखनऊ की निर्वाचन टीम से सम्पर्क कर जुड़वाना सुनिश्चित करेंगे। जिले स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक के दिशा निर्देशन और डीआईओ के तकनीकी सहयोग से ऑनलाइन डाटा इन्ट्री का सम्पूर्ण कार्य संपादित किया जायेगा। इस अवसर पर डीआईओएस भाष्कर मिश्र, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, डीएसओ डा. आरके तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गजराज यादव, जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, एलबी सिंह, उमाकान्त तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

