aajtaktimes

सोहेल से अफेयर की अफवाहों पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

कुल्लू: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पहली बार अभिनेता सोहेल खान से अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। शूटिंग के लिए मनाली पहुंची हुमा ने अपने और सोहेल के बार में कई बातें बताई। हुमा कुरैशी ने बताया कि उनकी सफलता से जलकर उनके दुश्मन खेमे ने उनके और अभिनेता सोहेल खान के अफेयर की बातें उड़ाई हैं।

जानकारी के मुताबिक 'जॉली एलएलबी-2' की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची हुमा कुरैशी का कहना है कि क्रिकेट मैचों के दौरान तथा कुछ फिल्मी पार्टियों में वे इत्तेफाक सोहेल खान से कुछ पलों के लिए मिली थी लेकिन इन छोटी मुलाकातों को अफेयर कहना कोरी बकवास और अफवाह बताया।

अभिनेत्री हुमा ने बताया कि मनाली के जिस होटल में वह रुकी हैं, वहीं सोहेल भी सलमान के साथ टयूबलाइट की शूटिंग को रुके हुए हैं। लेकिन कुछ खुरापाति लोग इस संयोग को भी चटखारे लेकर बयान करेंगे। वैसे दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। वहीं, मायानगरी मुंबई के कलाकरों को अब कुल्लू-मनाली की मनोरम वादियां कुछ ज्यादा ही रास आने लगी हैं।

पिछले एक महीने से बॉलीवुड हस्तियों का मनाली पहुंचने का सिलसिला जारी है। सलमान खान और अक्षय कुमार के बाद अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी मनाली पहुंच चुकी हैं। इस बार उन्हें इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट फीमेल लीड रोल के लिए लिया गया है।

Related

UP 2330881566312941762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item