aajtaktimes

कुनबे की लड़ाई से और लोकप्रिय हुए अखिलेश, पिता-चाचा को छोड़ा पीछे


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी समाजवादी पार्टी के कुनबे की लड़ाई से वोटरों के बीच अखिलेश यादव की लोकप्रियता और स्वीकार्यता दोनों बढ़ी हैं। सी.वोटर के इस सर्वे में सितम्बर और फि र अक्तूबर में जब अखिलेश और शिवपाल के बीच लोकप्रियता को लेकर सवाल पूछा गया तो इसमें अखिलेश को एक महीने के अंदर बढ़त मिलती दिखी।

सितम्बर में जहां 77.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अखिलेश को पहली पसंद बताया था, तो वहीं कुनबे की कलह के बाद अक्तूबर में किए गए सर्वे में 83.1 प्रतिशत मतदाताओं ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। सी.एम. पद के लिए भी अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव से काफी आगे हैं। सितम्बर महीने में जहां 66.7 प्रतिशत लोगों ने उन्हें सी.एम. के तौर पर पहले नम्बर पर रखा था, वहीं अक्तूबर में इसमें करीब 5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और मुख्यमंत्री (सी.एम.) के तौर पर अखिलेश 75.7 प्रतिशत लोगों की पसंद बने।

मुलायम सिंह सितम्बर में सी.एम. के तौर पर 19.1 प्रतिशत लोगों की पसंद थे लेकिन अक्तूबर में उनको बतौर सी.एम. 14.9 प्रतिशत लोग ही समर्थन करते नजर आए।

Related

UP 786043837633203440

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item