aajtaktimes

अस्पताल में जयल‍लिता, दस्‍तावेजों पर साइन की जगह लगाया अंगूठा


नई दिल्लीः करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता इन दिनों जरूरी दस्तावेजों पर साइन करने की बजाय अंगूठे का निशान लगा रही हैं। अरवाकुरिछी, थंजावर और तिरूपरनकुंदरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए एआईएडीएमके उम्मीदवारों के फॉर्म पर पार्टी प्रमुख जयललिता ने अंगूठे का निशान लगाया है।

फॉर्म पर पार्टी प्रमुख के साइन जरूरी
नियमों के मुताबिक, किसी मान्यता प्राप्त पार्टी के उम्मीदवारों के फॉर्म पर पार्टी प्रमुख का साइन होना आवश्यक है। उम्मीदवार को फॉर्म ए और फॉर्म बी भरना होता है। फॉर्म ए पार्टी चुनाव चिह्न प्रयोग की अनुमति देता है। इस पर पार्टी प्रमुख को चार बार साइन करना होता है। फॉर्म बी बताता है कि उम्मीदवार पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। तीनों ही उम्मीदवारों के दोनों फॉर्म पर जयललिता ने अंगूठे के निशान ही लगाए हैं।

अंगूठे के निशान का सहारा
चेन्नई के ओपोलो हॉस्पिटल में भर्ती जयललिता काफी दिनों से बीमार हैं और साइन करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने अंगूठे के निशान का सहारा लिया है। पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एन गोपालास्वामी ने बताया कि नियमों के मुताबिक फॉर्म पर पार्टी प्रमुख का साइन जरूरी है, रबड़ स्टाम्प या फिर अन्य किसी पदाधिकारी का हस्ताक्षर स्वीकार नहीं किया जाता है, लेकिन पार्टी प्रमुख के अंगूठे का निशान स्वीकार किया जा सकता है।

Related

UP 5962557266977591010

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item