aajtaktimes

फिट हुए बुमराह ने नेट पर की जमकर गेंदबाजी


विशाखापत्तनम: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को यहां होने वाले 5वें और आखिरी वनडे से पहले नेट पर जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया। बुमराह रांची में हुए चौथे वनडे में नहीं खेल पाए थे। लेकिन उन्होंने मैच की पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को डा वाईएसआर स्टेडियम मेें जमकर अपनी गेंदबाजी का अभ्यास किया।

बुमराह अभ्यास के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेनिस गेंद से गेंदबाजी करते दिखाई दिए। यदि बुमराह फिट रहते हैं तो उन्हें आखिरी वनडे में अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। बुमराह के अलावा केदार जाधव ने कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में नेट पर अभ्यास किया। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे और विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है और शनिवार को जो टीम जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।

Related

UP 8894339745109296410

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item