सुल्तानपुर । भाजपा सांसद वरूण गांधी ने ‘आशावादी राजनीति’ की वकालत करते हुए आज कहा कि पुरानी राजनीति से लोग तंग आ चुके हैं और आज का युवा बातें नहीं नतीजे चाहता है।
वरूण ने यहां अपने वेतन एवं अन्य स्रोतों से गरीबों के लिए बनाये गये मकान की चाभियां उन्हें सौंपते हुए कहा, ‘‘मैं आशावादी राजनीति में विश्वास रखता हूं, जिससे लोगों की भलाई हो सके। पुरानी राजनीति से लोग तंग आ चुके हैं। आज के नौजवान बात से नहीं बल्कि नतीजों पर भरोसा चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह अगले साल दो साल पूरे उत्तर प्रदेश पर ध्यान केन्द्रित करेंगे और गरीबों को पांच हजार मकान उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।