aajtaktimes

आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के लिए डीपीसी कल ,1999 व 2003 बैच के आईपीएस अफसरों का होगा प्रमोशन


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 1999 और 2003 बैच के आईपीएस अफसरों को प्रमोशन मिलने जा रहा है।जिसमे लखनऊ और बनारस के डी आई जी समेत एक दर्जन अफसरों को प्रमोशन दिया जायेगा।
गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे एनेक्सी में  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक होगी ।जिसमें प्रमुख सचिव  गृह और पुलिस महानिदेशक के साथ गृह और पुलिस विभाग के अफसर शामिल होंगे। जिस में बनारस रेंज के डी आई जी संजीव गुप्ता, लखनऊ रेंज के डी आई जी आरकेएस राठौर,भर्ती बोर्ड के डी आई जी रमित शर्मा ,अभिसूचना में डी आई जी अरुण गुप्ता, और डी आई जी कार्मिक विजय गर्ग को आई जी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी ।

2003 बैच के एस पी नचिकेता झा (प्रति नियुक्ति   पर केंद्र में)अजय कुमार (प्रति नियुक्ति पर केंद्र में )सुनील मैन्युअल प्रभारी डी आई जी मेरठ रेंज आर पी एस यादव प्रभारी डी आई जी अलीगढ़ रेंज अनिल रॉय प्रभारी डी आई जी स्थापना, राजेश मोदक राव प्रभारी डी आई जी  होमगार्ड, विजय भूषण प्रभारी डी आई जी आर्थिक अपराध को डी आई जी के पद पर प्रोन्नति दी जायेगी।

Related

World 586087856614101573

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item