अस्पताल से चोरी बच्चा बरामद, पांच हजार में हुआ था सौदा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_782.html
मुरादाबाद। जिला अस्पताल से रविवार को चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कुंदरकी थाना क्षेत्र के कादर बस्ती की रहने वाली है।बता दें कि वारदात के बाद एसपी सिटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था। इसके साथ ही सिविल लाइन सीओ ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी की मदद से बच्चा ले जाने वाली महिला की फुटेज सामने आई थी।
जिसके बाद पुलिस ने सभी थानों को महिला के हुलिए बारे में जानकारी दे दी थी।
