जौनपुर। बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुछमुछ में बच्चों व अभिभावकों की गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त न्यायाधीश लाल बहादुर ने की। इस मौके पर प्रबन्धक शैलेन्द्र निषाद एडवोकेट ने कहा कि प्रजातंत्र व लोकतंत्र ही समाज को विकसित करने का काम करता है। लोकतंत्र में देश के हर नागरिक को विकसित करने के लिये साधन उपलब्ध रहता है। इसके अलावा छात्रा सुरभि निषाद, टीडी कालेज की प्रवक्ता डा. माला निषाद, वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर दयाराम, महेन्द्र नारायण यादव, ऋषिदेव मिश्र, राज बहादुर यादव, मनीराम यादव, लालजी यादव, हरीनाथ के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।