aajtaktimes

सरकारी सहायता न मिलने पर भटकने को मजबूर हैं खिलाड़ीः संजीव साहू


जौनपुर। भारत सरकार से खिलाड़ियों को मदद न मिलना निराशाजनक है लेकिन यदि शासन-प्रशासन से भारत के लिये खेलने वालों की मदद होती तो खिलाड़ियों में और निखार होती। मदद न मिलने से देश के लिये खेलने वालों को पैसों हेतु इधर-उधर भटकना पड़ता है जबकि इस समय में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करनी चाहिये। उक्त बातें इटली के पीसा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कूंग फू प्रतियोगिता में चयनित जौनपुर के तकनीकी निदेशक/प्रशिक्षक संजीव साहू व आशीष गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कही। नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिवमन्दिर में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये श्री साहू ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में पूरे पूर्वांचल से मेरा व आशीष का चयन हुआ है जो गौरव की बात है। शासन द्वारा धन आवंटित न किये जाने से लोगों के सहयोग से प्रतियोगिता में शामिल होना खिलाड़ियांे की मजबूरी बन गयी है। हालांकि पूर्व में कई प्रतियोगिताओं में लोगों के सहयोग से हम गये और देश का नाम रोशन किये लेकिन हर बार चयन होने पर खिलाड़ियों को हाथ फैलाना पड़ता है। श्री साहू ने बताया कि मेरा व आशीष का चयन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होने से जहां परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है, वहीं हम खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये होने वाले व्यय की व्यवस्था के लिये दर-दर भटक रहे हैं जबकि इस समय हमको प्रैक्टिस करनी चाहिये। इस मौके पर तरूण शुक्ला, मैनेजर संदीप शर्मा, यासमीन बेगम, उत्सव सिंह, डा. चन्दन नाथ, शकील गूजरवाल, पूर्व टेक्निकल डायरेक्टर अरविन्द सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Related

UP 8796495301003107543

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item