
जौनपुर। शरीर की अद्भुत व रहस्यमयी संरचनात्मक ढांचा में स्वस्थ हड्डियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। उचित आहार-विहार व नियमित और निरन्तर योगाभ्यास व सुबह-सुबह का धूप स्नान करने से मांसपेशियो व हड्डियों के बीच सामंजस्य स्थापित करके जीवन पर्यन्त हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कमर से सम्बन्धित दर्द, सर्वाइकल व स्पेन्डलाइटिस जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उक्त बातें आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में क्यूसीआई द्वारा दिये जा रहे योग शिक्षक प्रमाण पत्र की तैयारी के लिये पतंजलि योग समिति द्वारा चलाये जा रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में बकौल मुख्य अतिथि के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एमपी यादव ने कही। शिविर में योग के क्रियात्मक अभ्यासों के साथ सैद्धांतिक अभ्यासों में आहार विज्ञान, शरीर संरचना, विष मुक्त जैविक खेती के साथ व एक्यूप्रेशर की विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति, डा. ध्रुवराज योगी, डा. चन्द्रसेन योगी, डा. डीपी सिंह, डा. केपी बोष, राजेश योगी, शिवपूजन योगी, संतोष योगी, प्रेम योगी, दीपक योगी, अवधेश योगी, मुन्नर योगी के अलावा तमाम लोगों की उपस्थिति रही।