aajtaktimes

ग्राम प्रधान पर मनमानी करने का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकाय


जौनपुर। कोटे की दुकान का गलत चयन प्रक्रिया को लेकर मामला तूल पकड़ लिया। इसको लेकर ग्रामीणों के एक विशाल समूह ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग किया है। यह मामला करंजाकला विकास खण्ड क्षेत्र के शिकारपुर गांव की है जहां के लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के आशीर्वाद से मनबढ़ ग्राम प्रधान राशन की दुकान का प्रस्ताव अपने भतीजे के नाम करने के लिये सम्बन्धित कार्यालय भेजा है जबकि कोटे की दुकान का चयन गांव की जनता द्वारा खुली बैठक में होता है। इसके साथ ही कोटेदार प्रधान के परिवार का नहीं होना चाहिये। शिकायतकर्ताओं के अनुसार इसको लेकर बीते 3 अक्टूबर को शिकायत किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इतने दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीणों ने पुनः जिलाधिकारी से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग किया है।


Related

UP 7085852018668076448

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item