जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की जनपद शाखा द्वारा 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये सदर विस अध्यक्ष विनोद गोंड ने बताया कि उक्त प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री जनार्दन गोंड एडवोकेट के निर्देशन पर होगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आगामी विस चुनाव में अनुसूचित जनजाति का कोटा अलग करने का प्रस्ताव पास करने के लिये जाने के विरोध में यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में एक साथ हो रहा है। जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड ने स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील किया है।