जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय मुरादगंज में कार्यरत सहायक अध्यापिका अनीता यादव ने आज एक मिसाल पेश करते हुये अपने पुत्र का जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को टाई व बेल्ट वितरित करने के साथ ही उन्हें केक खिलाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक नेता शैलेन्द्र यादव ने बच्चांे को टाई-बेल्ट वितरित करते हुये कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। सही ढंग से बच्चों की देखभाल की जाय तो ये किसी भी क्षेत्र में सफलता के झण्डे गाड़ सकते हैं। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि यह एक नेक पहल है। इससे समाज में एक अलग तरह का संदेश जायेगा जिससे और लोग भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये आगे आयेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका साधना बिन्द एवं संचालन अनीता कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर रेखा रानी सिंह, सुनीता, कलावती, सुभावती, राकेश यादव, सुभाष यादव उपस्थित रहे।