aajtaktimes

भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


जौनपुर। श्रद्धा एवं भक्ति के रंग में ओत-प्रोत नवयुवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति जमौली-समोधपुर द्वारा भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। उक्त गांव निवासी दयाशंकर निषाद, महेन्द्र व अरविन्द निषाद के संयुक्त प्रयास से प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के विविध रूपों की झांकी सजायी जाती हैं देवी की मनमोहक मूर्ति स्थापित करके नवरात्रि में भक्ति भावना से ओत-प्रोत होकर भक्तों द्वारा देवी की पूजा-अर्चना की जाती है। दशमी को देवी प्रतिमा के विसर्जन के उपरान्त भक्तों द्वारा कई दिनों तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में उमेश, नागेन्द्र मौर्या, दिनेश, कृष्ण कुमार यादव, अरविन्द अकेला, रात केवल निषाद, रंजीत कुमार आदि का योगदान सराहनीय है।

Related

UP 8309735690989811531

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item