aajtaktimes

ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियांवा गांव में रविवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से जहां दो लोगों की मौत हो गयी वहीं तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गयी। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताते हैं कि रविवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर चालक किसी का खेत जोतने जा रहा था। वह जैसे ही परियांवा गांव में पहुंचा वहां एक किराने की दुकान के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में उक्त गांव निवासी बुुधिराम मौर्य (70 वर्ष) और विजयी वनवासी (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि जयहिंद (50 वर्ष) और प्रेमशंकर (45 वर्ष) व एक अज्ञात गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पर लाइन बाजार थानाध्यक्ष विश्वजीत मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related

UP 2085234685802455697

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item