कांग्रेस सत्ता में आयी तो किसानों का कर्ज होगा माफ: वीरेन्द्र कपूर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_150.html
जौनपुर। सुइथाकला विकासखण्ड स्थित रूधौली बाजार में कांग्रेस पार्टी के निर्देशन में चलायी जा रही राहुल किसान संदेश यात्रा के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र कपूर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही बिजली का बिल भी आधा कर दिया जायेगा। फसल उत्पादन के सापेक्ष किसानों की लागत के अनुरूप ही समर्थन मूल्य का निर्धारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के किसानों की स्थिति में सुधार होगा। कांग्रेस के युवा नेता आशीष कुमार सिंह मोनू ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में वर्तमान सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा देकर वोट लिया और माफी के नाम पर ऐसे बैंकों का कर्ज माफ किया जो खुद ही किसानों की बकायेदार है और उसमें किसानों का पैसा फंसा पड़ा है। समाजवादी नेता स्वयं बैंक को लूट लिए हैं जांच होने पर बहुत से लोग जेल की सलाखों के भीतर होंगे। इस दौरान सभा को पूर्व प्रमुख प्रभुराम, इंद्रपाल उपाध्याय, गोलू वर्मा, विनय सिंह, मो. शकील अहमद, राधेश्याम पाण्डेय, अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजनाथ यादव तथा सुधांशु तिवारी ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह तथा संचालन संतोष शुक्ला व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, नदीम सहजाद, रहीम, प्रेम दीक्षित, राकेश उपाध्याय, अलताफ अहमद, रामबली, राकेश सिंह, मोतीलाल, अतुल दूबे, पंकज सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

