जौनपुर। दीवानी न्यायालय के मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में जिला जज नन्दलाल के निर्देशन में संधिकर्ता डा. दिलीप सिंह द्वारा विदाई द्वारा मुकदमा नम्बर 1181/16 अनीता देवी प्रति प्रदीप सहित अन्य धारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम थाना सुरेरी का निस्तारण कर दिया गया। साथ ही इससे सम्बन्धित 3 अन्य मुकदमों का निस्तारण उभय पक्षों ने आपसी सुलह के आधार पर कर दिया। इस अवसर पर प्राधिकरण के राम जियावन, जितेन्द्र कुमार, राजेश यादव, अधिवक्ता जेपी सिंह, प्रदीप वर्मा, उभय पक्ष उपस्थित रहे।