मथुरा में आमने-सामने की भिड़ंत में तीन बाइक सवारों की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_780.html
पुलिस सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन क्षेत्र में मथुरा रोड पर आज सुबह दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो, तीन-तीन युवक सवार थे। एक बाइक पर सवार युवक गोवर्धन जा रहे थे तो दूसरी पर सवार युवक मथुरा आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को बताया गया है कि भिड़ंत इतनी भीषण थी कि एक बार तो उन्हें लगा कि जैसे बम फट गया हो। दुर्घटना में मारे गए तीनों युवक 20 से 25 वर्ष की आयु के हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है।

