aajtaktimes

दिल्ली सरकार की जंग से अपील: तीन सदस्यीय कमेटी भंग करें, फाइलें विभागों को लौटाएं


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज एक बार फिर उपराज्यपाल नजीब जंग से अपनी तीन सदस्यीय कमेटी भंग करने और सरकार द्वारा लिये गए फैसले संबंधी फाइलें संबंधित विभागों को लौटाने की अपील की। आप सरकार ने जोर देकर कहा कि एेसा नहीं करना उसके संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में गैरकानूनी अड़चन होगी।

जंग को लिखे अपने पत्र में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार द्वारा लागू किये जा चुके फैसले में बाधा डालकर उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा ‘‘खतरनाक’’ मिसाल कायम करने का जिक्र किया। उन्होंने उपराज्यपाल से अधिकारों के बंटवारे का सम्मान करने का अनुरोध किया। पत्र में कहा है कि दिल्ली परिषद ने पिछले 25 साल से कर्तव्यनिष्ठा से प्रशासनिक कर्तव्यों और संवैधानिक रिवाजों का पालन किया है।

Related

UP 3849310595221739792

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item