अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 22 की मौत, मौके पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/icu-22-24.html

सम अस्पताल भुवनेश्वर का एक मेडिकल साइंस का बड़ा अस्पताल है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 24 गाडिय़ां मौके पर पहुंची। वहीं मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम चल रहा है और ज्यादातर मरीजों को बाहर भी निकाल लिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग लगने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आग पर काबू पाने के प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को जानकारी देने के बाद दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरु किया। आपको बता दें कि अस्पताल की पहली मंजिल में आग लगी। वहीं जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए।
