हिन्दू मुस्लिम एकता कांफ्रेंस में जुटे दिग्गज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_620.html

मिर्जापुर । अहरौरा बाजार मे रविवार रात को इत्तेहाद ए मिल्लत हिन्दू मुस्लिम भाई चारा कांफ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि साधु समाज के अध्यक्ष प्रयाग से चल कर आये स्वामी गरगाचार्य श्यामनन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि परमात्मा ने जो चीजे बनाई है उसमें कोई कमी नहीं है । लेकिन हम उसमें कमी निकालते रहते है,हमें अपने अन्दर के नफरत को निकाल कर फेकना है. वहीं कहा कि सिर्फ धर्म ग्रंथों को पढ़ने से काम नहीं चलने वाला उसपर अमल करने कि जरुरत है ।
मुख्य अतिथि ने कहा जो बातें गीता व पुराण मे लिखी गई है वहीं बातें कुराने पाक मे लिखी हुई है । साथ ही एक मंच पर धर्म गुरु शंकराचार्य गरगाचार्य श्यामा नंद सरस्वती ने अपने विचारो से लोगों के सामने बातें रखी । शंकराचार्य ने कहा भगवान एक है खुदा एक है हम सब उसी के औलाद है । फिर कहा से आ गई हिन्दू मुस्लिम हम भी भगवान को याद करते है तो मुस्लिम भाई उसी को याद करते केवल नजरिए अलग अलग है.हम सब एक है.यह हमारी भारत माता कि धरती पर यह तय करें कि गंगा जमुनी तहजीब के साथ मिल कर रहे । आज इस मंच से शुरुआत हो चुकी है अहरौरा के धरती से हिन्दू मुस्लिम भाई चारा । साथ मंच पर आये प्रगतिशील मुस्लिम चेहरे का प्रतिनिधित्व कर रहे खुर्शीद मुहम्मदी ने कहा हिन्दू मुस्लिम को एक ही खुदा के संतान बताते हुये भाई चारे के साथ- साथ सामाजिक निर्वहन का आवाहन किया

