aajtaktimes

मुलायम हुए नरम, टिकट बंटवारे का अधिकार होगा अखिलेश के पास !


मोहम्मद सोहराब
लखनऊ । अपनी ही पार्टी में साइड लाइन किये गए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मान मुनव्वल का दौर शुरू हो गया है।अखिलेश के सख्त कदम से आशंकित मुलायम ने सोमवार को अपने घर पर 5 नवम्बर को होने वाले रजत जयंती समारोह की तैयारियों के बहाने बैठक बुलाई। बैठक में मुलायम और अखिलेश के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, कार्यक्रम के संयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति और नारद राय मौजूद थे. सूत्रों की मानें तो बैठक में अखिलेश को टिकट बाँटने के अधिकार को लेकर डिटेल में चर्चा हुई। साथ ही अखिलेश का कद पार्टी और ऊँचा करने के लिए 5 नवम्बर को कोई बड़ा एलान भी किया जा सकता है। इसमें अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया जाना भी शामिल है। बहरहाल मुलायम की नरमी से पार्टी में मचा घमासान शांत होता दिख रहा है।

Related

UP 4791568872983780801

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item