11 सालाें से इस पिच पर टीम इंडिया काे नहीं हरा पाया काेई!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/adsbygoogle-window_17.html

भारत के लिए भाग्यशाली यह मैदान
पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया यह वनडे मैच भारतीय टीम चार विकेट से हार गई थी। इसके बाद हालांकि भारत के लिए यह मैदान भाग्यशाली बन गया और पिछले 11 साल में उसने कोटला में टेस्ट और वनडे में कुल मिलाकर 13 मैच खेले हैं जिनमें से 11 में उसने जीत दर्ज की, एक ड्रा रहा जबकि एक मैच पिच खराब होने के कारण रद्द कर दिया गया था।
अनिल कुंबले का पसंदीदा मैदान
यदि वनडे की बात करें तो कोटला में भारत ने कुल 18 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें से पांच में उसे जीत मिली जबकि एक का परिणाम नहीं निकला। भारतीय कोच अनिल कुंबले के पसंदीदा मैदान पर टीम ने 2006 से लगातार छह वनडे मैच जीते हैं। जहां तक न्यूजीलैंड का सवाल है तो उसकी टीम को फिरोजशाह कोटला में आज तक सफलता नहीं मिली। उसने भारत के खिलाफ इस मैदान पर दो टेस्ट मैच खेले जिसमें एक में उसे हार मिली जबकि एक ड्रा रहा। न्यूजीलैंड ने यहां पर इससे पहले दो एकदिवसीय मैच भी खेले लेकिन भारत ने इन दोनों में उसे करारी शिकस्त दी।
