aajtaktimes

क्या धोनी को आउट कराने के बाद विराट ने किया 'ड्रामा'?(Pics)


नई दिल्लीः टीम इंडिया 29वें ओवर तक जीत से सिर्फ 29 रन दूर थी। लाेग धोनी और विराट की बैटिंग को खूब एन्जॉय कर रहे थे कि तभी फैन्स को ओवर की चौथी बॉल पर झटका लगा। यहां विराट यही साेचते रह गए कि वह रन लें कि नहीं और एमएस धोनी रन आउट हो गए हैं।

दरअसल, 28.4 ओवर की चौथी बॉल कीवी बॉलर सैंटनर ने फेंकी और स्ट्राइक पर धोनी थे। धोनी ने कवर पर धीरे से शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन विराट आगे-पीछे होते रहे। पहले वो दौड़े फिर रुक गए। धोनी आधी क्रीज तक पहुंच चुके थे। लेकिन तब तक विराट ये सोच नहीं पा रहे थे कि वो रन पूरा करें या धोनी को वापस भेजें। जब तक विराट धोनी को वापस जाने का इशारा करते कीवी फील्डर मार्टिन गुप्टिल ने तेजी से बॉल कलेक्ट कर कीपर को थ्रो कर दी और विकेटकीपर रोन्ची ने गिल्लियां बिखेरने में जरा देर नहीं की।

अाउट हाेने के बाद धोनी जब पवेलियन की ओर लौटने लगे, ताे उन्होंने विराट की तरफ देखा तक नहीं और ना ही कोई रिएक्शन दिया। वहीं, विराट सिर झुकाए क्रीज पर खड़े थे, जैसे वो खुद को इसके लिए दोषी मान रहे हों। उन्होंने बल्ला पटककर भी गुस्सा निकाला। अब उनका गुस्सा देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि उन्हें धाेनी के अाउट हाेने का सच में बुरा लगा या ये महज उनका ड्रामा था।




Related

UP 8074119556412328331

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item