aajtaktimes

व्यापार मण्डल ने चाइना सामानों को फूंका


जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा बुधवार को कोतवाली चौराहा पर चीन के विरोध में चाइना सामानों के बहिष्कार को लेकर चाइना सामानों को फूंका। इसकी अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि पड़ोसी देश चीन व पाकिस्तान को हमारे देश की तरक्की देखी नहीं जा रही है। ये दोनों देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यहां तक कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों का पानी चीन ने रोक दिया है। इसके विरोध में हम चाइना द्वारा निर्मित सामानों का बहिष्कार करके अपने विरोध को प्रकट कर सकते हैं और चाइना को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि चाइना द्वारा निर्मित सामानों को न बेचें तभी हम बेईमान पड़ोसी देशों को सबक सीखा सकते हैं और यही हमारे शहीद नौजवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि भारत सरकार चाइना द्वारा आने वाले सामानों पर पाबंदी लगाये और अपनी कूटनीति से इन पड़ोसी मूल्कों को सबक सिखाये। जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू और आशुतोष जायसवाल ने कहा कि भारत की उदारवादी नीति का नाजायज फायदा पाकिस्तान और चीन उठा रहे हैं। हमें इनको मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम पूरे तरीके से हिन्दुस्तान की सरकार एवं भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो तन, मन और धन देश के लिए न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर विजय केडिया, शशिकांत यादव, पप्पू हरलालका, संतोष जायसवाल, संजय केडिया, रूस्तम अली, दाऊ गुप्ता, रीतेश साहू, पंकज जायसवाल, पवन सिंह, अंशु अग्रवाल, अभय केडिया, बबलू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 7361585460730609481

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item