aajtaktimes

जौनपुर में माफिया डान मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने फूका चुनावी बिगुल


जौनपुर । माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने बुधवार को अपना चुनावी बिगूल फूंकते हुए विरोधियों को अपनी शक्ति का एहसास दिलाया। डॉन की पत्नी ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए क्षेत्र में लगे दुर्गा माता के पंडालो में जाकर अपना माथा टेका और जीत के लिए प्रार्थना किया। 2012 के विधानसभा चुनाव में डॉन की पत्नी अपना दल के टिकट पर मडियाहूं विधानसभा से चुनाव लड़ी थी जहां उन्हें सपा की श्रद्धा यादव से हार का सामना करना पड़ा था। डॉन की पत्नी के काफिले में जमकर असलहे का प्रदर्शन भी किया गया।
गौरतलब हो कि मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सड़कों पर मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने दर्जनों वाहनों के साथ जुलूस की शक्ल में पूजन पंडालों पर दर्शन पूजन करने पहुंची और स्थानीय लोगों से मिलीं। जेल में बंद डॉन ने अपनी पत्नी को पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल के टिकट पर मैदान में उतारा था लेकिन डॉन की पत्नी को उस चुनाव में सपा की श्रद्धा यादव से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर डॉन की पत्नी चुनाव लड़ने वाली है लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी ये अभी तय नहीं है। बुधवार सुबह जब डॉन की पत्नी का काफिला जौनपुर—मड़ियाहूं की सडकों पर निकला तो देखने वालो के होश उड़ गये। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 20 गाड़ियों के साथ डॉन की पत्नी सीमा सिंह अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र में निकली और जनता की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। सीमा सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास करना ही उनका मकसद है और वो अपने क्षेत्र की जनता की समस्या को जानती है और उन्हीं के दर्द समझने के लिए क्षेत्र में आयी है।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद डॉन की पत्नी ने एक बार फिर चुनावी मैदान में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, इसीलिए डॉन की पत्नी ने माता की शरण का सहारा लिया। क्षेत्र की जनता का दर्द समझने के बहाने डॉन की पत्नी ने अपनी शक्ति का एहसास दिलाया और सडकों पर जमकर असलहे का प्रदर्शन हुआ। मड़ियाहूं की सडकों पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई लोगों के हाथों में असलहे दिखाई दे रहे है। मड़ियाहू कस्बे के अंदर और कोतवाली के सामने से निकल रहे इस काफिले को देखकर सभी के होश उड़ गये। डॉन की पत्नी अपने क्षेत्र में बने दुर्गा माता के पंडालो में पहुची और माँ के दरबार में माथा टेक कर आरती किया और अपनी जीत के लिए माँ से आशीर्वाद मांगा। डॉन की पत्नी ने कहा कि माता के आशीर्वाद ने उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है और इस बार मां का आशीर्वाद रहा तो वो चुनाव जरुर जीतेंगी। जनता की समस्या को समझने के लिए निकली डॉन की पत्नी के काफिले की वजह से मड़ियाहूं कस्बे में जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर असलहे लेकर घूमते लोगों को देखकर हर कोई हैरान हो गया। माता के दरबार में अपनी जीत के लिए आशीर्वाद मांगने पहुंची डान की पत्नी ने अपनी शक्ति का एहसास अपने विरोधियों को कराया। डॉन की पत्नी के काफिले में इस तरह से हो रहे असलहे के प्रदर्शन से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में डॉन की पत्नी को सपा की श्रद्धा यादव से हार का सामना करना पड़ा था। आने वाला चुनाव डॉन के लिए एक इम्तेहान की तरह है जिसे पास करने के लिए डॉन शायद कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता।

Related

UP 5680805302496882588

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item